दिग्विजय ने श्री श्री रविशंकर को 'अंधा' कहा

नई दिल्ली। लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की केवल जुबान ही नहीं चलती है बल्कि अब तो कलम के जरिये भी जहर उगलने लगे हैं। उनके ताजे निशाने पर है आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू श्री श्री रविशंकर। जिनके बारे में दिग्गी राजा ने लिखा है कि मैं जब सच बोलता हूं तो कुछ बुद्दिजीवी लोग मुझे पागल कहते हैं।

मैं श्री श्री रविशंकर से पूछना चाहता हूं कि गंदगी दूर करने के लिए और चैरिटी शुरू करने के लिए सबसे पहले लोग अपने घर को चुनते हैं, फिर पड़ोसी का घर लेकिन श्री श्री रविशंकर ने भ्रष्टाचार की लड़ाई कर्नाटक से ना शुरू करके यूपी से शुरू की है, लेकिन मैं इस बात के लिए उन्हें दोष नहीं दे रहा हूं, क्या करे प्यार अंधा होता है और रविशंकर जी भी इस समय भाजपा और आरएसएस की मोहब्बत में गिरफ्तार हैं।

किसी के कमेंट पर प्रतिक्रिया ना देने वाले आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने भी दिग्गी राजा की इस बात का जोरदार जवाब दिया है। उन्होंने टि्वट किया है कि मैंने कर्नाटक, गोवा और गुजरात का दौरा किया है। हमें इस पर ताज्जुब होता है कि कैसे लोगों को इतनी भी जानकारी नहीं होती।

गौरतलब है कि ऑर्ट ऑफ लिविंग फ़ाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर 7 नवंबर से उत्तर प्रदेश की यात्रा पर होंगे और उनकी यह यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ़ होगी। गौरतलब है कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

श्री श्री रविशंकर के इस ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का वह दावा पूरी तरह सच साबित होते दिख रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि श्री श्री रविशंकर, भाजपा और आरएसएस के प्लान सी है। उन दोनों का पहला प्लान ए बाबा रामदेव थे जो कि पूरी तरह से फ्लाप साबित हो चुका है। दूसरा प्लान बी यानी अन्ना हजारे हैं जो कि फ्लाप होने की कगार हैं और तीसरा प्लान आध्यात्म गुरू श्री श्री रविशंकर हैं। जिन्हें वह प्लान सी के तहत इस्तेमाल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+