हाईकोर्ट ने मांगी दागी पुलिसकर्मियों की सूची

High Court seeks details from DGP
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अब हरियाणा पुलिस में कार्यरत दागी अधिकारियों को आड़े हाथों ले सकता है। हरियाणा पुलिस से बर्खास्त एक उपनिरीक्षक की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस के महानिदेशक से ऐसे अफसरों की सूची मांगी है जिन्हें अनैतिक आचरण के कारण विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किया गया और बाद में वरिष्ठ अफसरों ने उनकी सजा माफ कर दी। जस्टिस महेश ग्रोवर ने पुलिस महानिदेशक से यह जानकारी मांगी है।

आपको बता दें कि कि कुछ दिन पहले ही एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस के उन सभी अधिकारियों की सेवाएं तुरंत समाप्त किए जाने का आदेश जारी किया था जिन्हें आपराधिक मामलों में अदालतों द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है। जस्टिस ग्रोवर ने अपने आदेश में कहा है कि अदालत में ऐसे कई मामले आ चुके हैं जिनमें रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस अधिकारियों को विभागीय जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त किया गया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनकी सजा माफ कर दी गई या कुछ वेतन वृद्धियां रोक कर उनकी सजा कम कर दी गई।

उन्होंने कहा कि एक अनुशासनात्मक बल में ऐसे अधिकारियों को कैसे बनाए रखा जा सकता है जो रिश्वत लेने में दोषी पाए जा चुके हों। ऐसे अधिकारियों की सजा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कम कैसे की जा सकती है जबकि ऐसे अधिकारियों के कारण ही पुलिस की छवि पर दाग लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+