Aman Sanger Net Worth: एलन मस्क के 60 अरब डॉलर की डील से अरबपति, कितने अमीर हैं 'कर्सर' के को फाउंडर अमन संगर
Aman Sanger Net Worth: इन दिनों पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही नाम की गूंज है अमन संगर (Aman Sanger)। महज 25 साल की उम्र में भारतीय मूल के इस लड़के ने वो कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर दुनिया के बड़े-बड़े बिजनेसमैन दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं।
एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX ने जब से अमन सेंगर की AI कोडिंग स्टार्टअप 'कर्सर' (Cursor) को 60 अरब डॉलर करीब 5 लाख करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है। इस डील ने न सिर्फ उनकी कंपनी की वैल्यू कई गुना बढ़ा दी, बल्कि अमन खुद भी दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

हर कोई इंटरनेट पर सिर्फ एक ही बात सर्च कर रहा है अमन संगर की नेटवर्थ कितनी है? तो चलिए, आपको बताते हैं कि इस ऐतिहासिक डील के बाद अमन संगर तिजोरी में कितने पैसे आ चुके हैं।
Aman Sanger Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अमन संगर?
कर्सर के फाउंडर्स की पर्सनल नेटवर्थ $2.7 Billion बताई जा रही है। वहीं फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के साथ हुए इस डील' बाद अमन संगर की कुल संपत्ति उछलकर $5.5 Billion पहुंच चुकी है। अगर $5.5 Billion को भारतीय करेंसी में बदलें, तो यह लगभग 45,800 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है। यानी सिर्फ 25 साल की उम्र में अमन संगर भारत के कई पुराने और दिग्गज बिजनेसमैन से भी ज्यादा अमीर बन चुके हैं।
Cursor में कितनी हिस्सेदारी है?
Cursor की स्थापना 2022 में चार दोस्त अमन सेंगर, सुआलेह आसिफ, माइकल ट्रुएल, अर्विन लुन्नमार्क ने मिलकर की थी। फोर्ब्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों सह-संस्थापकों के पास कंपनी में लगभग 4.5% हिस्सेदारी है। जब SpaceX ने Anysphere को 60 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर खरीदा, तो इन संस्थापकों की हिस्सेदारी की कीमत अरबों डॉलर में पहुंच गई।
इस $60 Billion के बायआउट के बाद न सिर्फ अमन, बल्कि उनके बाकी तीनों दोस्त भी रातों-रात ऑफिशियल 'बिलियनेयर' बन चुके हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, मस्क की डील ने इन चारों को-फाउंडर्स की किस्मत चमका दी है।
पैसे छापने की मशीन कैसे बना 'Cursor'? कंपनी की कमाई ने सबको चौंकाया
आप सोच रहे होंगे कि 2-3 साल पुराने स्टार्टअप के लिए एलन मस्क ने ₹5 लाख करोड़ की इतनी भारी-भरकम बोली क्यों लगाई? इसका जवाब है-कर्सर की तूफानी ग्रोथ और इसकी तगड़ी टेक्नोलॉजी।
कर्सर की सालाना कमाई फरवरी में $2 बिलियन थी, जो अप्रैल में बढ़कर $3 बिलियन हुई और जून आते-आते $4 बिलियन (करीब 33,000 करोड़ रुपये) को पार कर गई। ऐसी ग्रोथ टेक इंडस्ट्री के इतिहास में शायद ही कभी देखी गई हो।
कर्सर का सबसे गजब फीचर है इसका Cloud Agents। यह कोई साधारण AI टूल नहीं है बल्कि यह बैकग्राउंड में इंसानों की तरह घंटों तक बैठकर कोडिंग के सबसे मुश्किल और जटिल काम खुद-ब-खुद निपटा देता है।
Cursor को AI की दुनिया में इस तकनीक को गेम-चेंजर माना जा रहा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, Cursor की कमाई बेहद तेजी से बढ़ी है। इतने कम समय में इस तरह की ग्रोथ टेक इंडस्ट्री में बहुत कम देखने को मिलती है।
निवेशकों को भी हुआ बड़ा फायदा
इस डील से केवल संस्थापक ही नहीं, बल्कि शुरुआती निवेशकों ने भी भारी मुनाफा कमाया है। बड़ी वेंचर कैपिटल कंपनियां जैसे Andreessen Horowitz, Thrive Capital की हिस्सेदारी की कीमत अरबों डॉलर तक पहुंच गई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के मुताबिक Andreessen Horowitz की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 6 अरब डॉलर, Thrive Capital की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 4.2 अरब डॉलर हो गई है।
कौन हैं अमन सेंगर?
बताते चलें कि अमन सेंगर भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी हैं। उन्हें बचपन से ही टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर में दिलचस्पी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में कोडिंग सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की।
पढ़ाई के दौरान उन्होंने Google में इंटर्नशिप भी की और AI से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया। साल 2022 में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर Cursor नाम का AI स्टार्टअप शुरू किया, जिसने कुछ ही सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा नाम बना लिया।














Click it and Unblock the Notifications