दुनिया की 2 सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर्स ने सबसे बड़े खिताबी मैच के लिए भरी हुंकार, कब और कहां है मुकाबला

महिला स्ट्राइकिंग जगत की दो सबसे जबरदस्त फाइटर्स एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ और फेटजीजा 19 जून को एक महामुकाबले में नजर आएंगी। मौजूदा ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोड्रीगेज़ अपने खिताब को डिविजन की किकबॉक्सिंग चैंपियन के खिलाफ The Inner Circle 19 इवेंट के एक जबरदस्त मुकाबले में डिफेंड करती हुई नजर आएंगी।

इन दोनों धुरंधर स्ट्राइकरों की टक्कर इस साल मार्च महीने में होने वाली थी। मगर ट्रेनिंग कैंप के दौरान वे चोट का शिकार हो गईं और मुकाबले को भविष्य के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, जो बेसब्री से इस मैच की राह देख रहे थे।

Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja

मां बनने के बाद चैंपियन का जारी है शानदार सफर

ब्राजील की 28 वर्षीय सुपरस्टार ने अपने पहले ही मैच में खिताब जीत लिया था और उसके बाद उसकी चार बार रक्षा कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने मातृत्व अपनाने के चलते थोड़ा ब्रेक भी लिया। उसके बावजूद उनका शानदार सफर जारी रहा।

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने अपनी चोट और खिताब डिफेंड करने को लेकर कहा, "मेरे दोनों पैरों में सूजन आ गई थी, जिसकी वजह से मैं दौड़, किक और बाकी कुछ भी नहीं कर पा रही थी। मुझे ठीक होने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। पांचवीं बार खिताब की रक्षा करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। और मैं ऐसा करने वाली हूं।"

डबल चैंपियन बनने पर टिकीं फेटजीजा की नजरें

किकबॉक्सिंग का खिताब अपने पास रखने वालीं फेटजीजा ने करियर में रिकॉर्डतोड़ 210 जीत हासिल की हैं। इसके लिए उन्हें ढेर सारे मैचों में लड़कों को भी पराजित किया है। वह संगठन में अपने सभी आठ मैचों में विरोधियों को धूल चटा चुकी हैं। अगर वह ब्राजीलियाई चैंपियन को शिकस्त दे पाईं तो किकबॉक्सिंग के साथ-साथ मॉय थाई की क्वीन भी बन जाएंगी। भारत में इस मैच और इवेंट को 19 जून की शाम live.onefc.com पर लाइव देखा जा सकता है।

थाई सुपरस्टार फेटजीजा ने मैच को लेकर कहा, "मैं खुद चोट से जूझ रही थी। यह एक ब्लॉकबस्टर मैच होगा। दुनिया भर में फैंस इसके लिए उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि यह एक शानदार फाइट होने जा रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+