Who is Aman Sanger: 25 की उम्र में बने अरबपति! कौन हैं अमन संगर, जिनकी AI कंपनी को Elon Musk खरीद रहे हैं?
Who is Aman Sanger: अगर आप सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए उम्र, तजुर्बा और सालों की घिसी-पिटी नौकरी चाहिए, तो ठहरिए! आज की Gen Z जनरेशन अपने नियम खुद लिख रही है। इस लिस्ट में सबसे नया और तगड़ा नाम शामिल हुआ है अमन संगर (Aman Sanger) का।
सिर्फ 25 साल के इस भारतीय मूल के लड़के ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के साथ एक ऐसी ऐतिहासिक डील क्रैक की है, जिसने पूरी टेक इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं।

एलन मस्क ने अमन के AI स्टार्टअप 'कर्सर' (Cursor) की पैरेंट कंपनी 'एनीस्फीयर' (Anysphere) को पूरे 60 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने का फैसला किया है। इस मेगा डील के बाद अमन संगर रातों-रात दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
कौन हैं भारतीय मूल के अमन संगर?
अमन संगर भारतीय मूल के एक युवा टेक उद्यमी हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में हुआ। तकनीक और कंप्यूटर के प्रति उनकी रुचि बचपन से ही थी। अमन का जन्म अमेरिका (न्यू यॉर्क) में हुआ था। उनके पिता अरविंद संगर IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र और हेज फंड प्रोफेशनल हैं, जबकि मां शिल्पा संगर एक डेंटिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं।
यानी बिजनेस और टेक का माहौल उन्हें घर से ही मिला।thebetterindia की रिपोर्ट के मुताबिक, अमन को सिर्फ 14 साल की उम्र में कोडिंग का शौक चढ़ा। जहां इस उम्र में बच्चे वीडियो गेम्स खेलते हैं, वहीं अमन खुद के कोड्स लिख रहे थे।
आगे चलकर उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ वो स्क्वैश (Squash) के भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे। अपनी स्किल्स को निखारने के लिए उन्होंने Google और दुनिया की सबसे बड़ी इंवेस्टमेंट फर्म्स में से एक 'ब्रिजवाटर एसोसिएट्स' में इंटर्नशिप भी की।
क्या है 'Cursor' ऐप और क्यों मस्क इसके पीछे दीवाने हुए?
साल 2022 में अमन ने कॉलेज के अपने तीन दोस्तों (माइकल ट्रुएल, सुआलेह आसिफ और अर्विन लुनेमार्क) के साथ मिलकर Anysphere नाम की कंपनी बनाई और लॉन्च किया Cursor। Cursor एक ऐसा AI टूल है जो सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को तेजी से और बेहतर कोड लिखने में मदद करता है।
आसान शब्दों में कहें तो यह कोडिंग करने वालों के लिए ChatGPT जैसा है। कर्सर एक ऐसा AI-पावर्ड कोडिंग असिस्टेंट है जो डेवलपर्स को खुद से कोड लिखकर देता है, गलतियां (Bugs) सुधारता है और सॉफ्टवेयर बनाने की स्पीड को 10 गुना बढ़ा देता है।
यह टूल डेवलपर्स के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि आज दुनिया की 50,000 से ज्यादा बड़ी कंपनियां (जैसे Nvidia, Uber, Shopify, PayPal) इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इसने टेक की दुनिया में एक नया ट्रेंड सेट किया है जिसे Vibe Coding कहा जा रहा है यानी आपको हैवी कोडिंग नहीं करनी, बस AI को अपनी भाषा में समझाना है और कोड तैयार!
अमन संगर की भूमिका क्या है?
Anysphere में अमन संगर Chief Operating Officer (COO) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कंपनी के संचालन, रणनीति और विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। Cursor को शुरुआती स्तर से लेकर वैश्विक पहचान दिलाने में अमन का बड़ा योगदान माना जाता है।
एलन मस्क ने क्यों खरीदी यह कंपनी? SpaceX की डील ने बदल दी जिंदगी
अब चर्चा का सबसे बड़ा कारण है SpaceX द्वारा Anysphere के डील की। एलन मस्क की कंपनी SpaceX, Cursor की मूल कंपनी Anysphere को करीब 60 अरब डॉलर में खरीदने जा रही है। यह सौदा टेक इंडस्ट्री के सबसे बड़ी डील में से एक माना जा रहा है। एलन मस्क की कंपनी SpaceX रॉकेट और सैटेलाइट तो बनाती ही है, लेकिन अब वह AI की रेस में OpenAI (ChatGPT बनाने वाली कंपनी) और Anthropic को पछाड़ना चाहती है।
मस्क को अपनी AI कंपनी xAI (Grok) के लिए दुनिया के सबसे बेस्ट कोडिंग टूल की जरूरत थी, जो उन्हें 'कर्सर' में दिखी। इसी साल (2026) की इस सबसे बड़ी टेक डील के बाद अब कर्सर पूरी तरह से SpaceX का हिस्सा बन जाएगा।
पिछले कुछ सालों में AI इंडस्ट्री ने जिस तेजी से विकास किया है, उसमें Cursor जैसी कंपनियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में AI आधारित कोडिंग टूल्स सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का स्वरूप बदल सकते हैं। ऐसे में अमन संगर जैसे युवा उद्यमियों को तकनीक की दुनिया का अगला बड़ा चेहरा माना जा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications