Tej Pratap Yadav:'उज्जैनी को उठवा लेंगे', तेज ने दी अनुष्का के भाई को आकाश धमकी! विश्वोई से क्या है कनेक्शन?
Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कोर्ट में केस किया है जिस पर आज सुनवाई हुई है और इसी वजह से एक बार फिर से तेज और अनुष्का के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होने लगी है।
आकाश यादव का आरोप है कि 'बीते 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल यादव के साथ अचानक उनके पाटलिपुत्र स्थित फ्लैट पर पहुंच गए और जबरन घर में घुसने की कोशिश की, उस समय आकाश यादव घर पर मौजूद नहीं थे।'

पटना के फ्लैट पर जबरन घुसने और अभद्रता करने का आरोप
तेज प्रताप यादव और उनके पीए ने फ्लैट का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया लेकिन जब घर में मौजूद परिजनों ने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो इन लोगों ने वहां जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि तेज प्रताप यादव उनकी भांजी उज्जैनी से मिलने की जिद कर रहे थे।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से क्या है कनेक्शन?
आकाश यादव के मुताबिक, जब दरवाजा नहीं खुला तो तेज प्रताप के पीए मोतीलाल यादव ने उन्हें फोन कर भारी अंजाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि 'उज्जैनी को उठवा लेंगे।' मोतीलाल का फोन कटने के ठीक बाद उन्हें एक और कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम 'मोहित' बताया और दावा किया कि 'वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा है'। उसने आकाश को चेतावनी दी कि वे 'मंत्री जी' (तेज प्रताप यादव) के खिलाफ कुछ न कहें, अन्यथा उनका बुरा हाल होगा। आकाश यादव ने इन सभी फोन कॉल्स को रिकॉर्ड कर सबूत के तौर पर कोर्ट को दिया।

पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की
इस घटना के बाद पीड़ित आकाश यादव ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए 10 जून को पटना के पाटलिपुत्र थाने में एक लिखित अर्जी करने की कोशिश की थी, पुलिस ने शिकायत तो स्वीकार कर ली, लेकिन FIR दर्ज नहीं की, जिसके बाद 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया। मामले में आज से सुनवाई हुई है।
तेज प्रताप और अनुष्का की तस्वीरें सामने आई थीं
आपको बता दें कि मई 2025 में तेज प्रताप यादव के फेसबुक अंकाउंट से एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें वो एक लड़की के साथ दिख रहे थे। उनकी पोस्ट में लिखा था कि 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है, हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं, हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं।'

पार्टी और परिवार से बाहर कर दिए गए तेज प्रताप यादव
ये पोस्ट जैसे ही सामने आई, वैसे ही बवाल मच गया था लेकिन इसके बाद तेज ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था लेकिन उनके घर में बवाल मच चुका था और नतीजा ये हुआ कि तेज को लालू ने घर -पार्टी दोनों से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, आज भी तेज अपना रिश्ता सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
तेज के करीबी मित्र रहे हैं आकाश यादव
खास बात ये है कि आज जिस तेज प्रताप के खिलाफ आकाश कोर्ट पहुंच गए हैं, वहीं आकाश उनके कभी सबसे करीबी मित्रों में से एक हुआ करते थे और इसी आकाश यादव के लिए तेज प्रताप ने साल 2021 में खुले आम अपनी मां राबड़ी देवी, भाई तेजस्वी यादव, पिता लालू यादव से पंगा लिया था।
आकाश को तेज ने राजद युवाविंग का प्रेसिडेंट बनाया था
मालूम हो कि साल 2021 में आकाश को तेज ने राजद युवाविंग का प्रेसिडेंट बनाया था लेकिन राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद ने आकाश को हटाकर गगन यादव को ये कुर्सी दे दी थी इसी बात पर तेज ने अपने परिवार वालों के खिलाफ मोर्च खोल दिया था, बवाल बढ़ने पर आकाश ने राजद छोड़ दी थी। अनुष्का इसी आकाश की बहन हैं।

कौन है उज्जैनी?
फरवरी 2026 में आकाश ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अनुष्का यादव की बच्ची उज्जैनी के बारे में बताया था, जिसके बाद तेज प्रताप की तरफ उंगलियां उठने लगी थीं जिसको सिरे से तेज ने नकार दिया था और कहा 'ये सब पूरी तरह से बकवास है।'
बच्ची नहीं हुई तो डिप्रेशन में क्यों हैं तेजप्रताप?
अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने सीधे तौर पर सवाल उठाया था कि अगर बच्ची के जन्म की खबर गलत है, तो फिर तेजप्रताप यादव कथित तौर पर डिप्रेशन में क्यों हैं? जिसके बाद अब उन्होंने ये कहा है कि 'तेज प्रताप और उनके पीए की ओर से उन्हें उज्जैनी के अपहरण की धमकी दी है।'














Click it and Unblock the Notifications