आय से अधिक संपत्ति मामले की पेशी पर जयललिता बेंगलूर पहुंचीं

उच्चतम न्यायालय ने कल उनके खिलाफ मामले में सुनवाई को कुछ दिन टालने की उनकी याचिका खारिज करते हुए उनसे विशेष अदालत के समक्ष पेश होने को कहा था। कार्यवाही के लिए स्थान जाक्कुर हवाईअड्डे के पास कराने की भी जयललिता की कोशिश नाकाम रही क्योंकि शीर्ष अदालत और विशेष अदालत दोनों ने ही अंतिम समय में की गयी उनकी याचिका नामंजूर कर दी।
विशेष अदालत ने भी उन्हें मौजूद रहने का आदेश दिया था। बेंगलूर शहर पुलिस ने परप्पाना अग्रहारा जेल के आसपास कल शाम से निषेधाज्ञा लागू कर दी है। जेल के आसपास और हवाईअड्डे से जेल तक के मार्ग पर कड़ा सुरक्षा घेरा है। जयललिता ने कहा था कि कर्नाटक सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं की है लेकिन राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत को विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के सुरक्षा घेरे के साथ पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications