हिसार चुनाव परिणाम ने राहुल-सरपंच की मुलाकात पर लगाया ग्रहण!
क्योंकि हिसार चुनाव के नतीजों के बाद अन्ना हजारे, जो कि इस समय मौन व्रत पर है, ने अपने ब्लॉग के जरिये कांग्रेस को चुनौती दी थी कि हिसार चुनाव तो अभी एक ट्रेलर हैं, अगर भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनलोकपाल बिल इस शीतकालीन सत्र में पास नहीं होता है तो कांग्रेस के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन करेगें और उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा।
जिसके बाद से मीडिया में ये खबर आयी कि राहुल और सरपंच की मुलाकात तय नहीं है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि शायद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपनी पार्टी के वरिष्ठ लोगों से मिलने के बाद ही ये मुलाकात करना चाहेगें ताकि जो भी वो कहें वो बहुत नपा-तुला और सोचा-समझा हो, क्योंकि उनके मुंह से निकली एक-एक बात के मायने होंगे।
गौरतलब है कि रालेगण सिद्धी के सरपंच जयसिंह मपारी ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा प्रकट की थी उनका कहना था कि वो राहुल से मिलकर अपने गांव का दौरा करने के लिए कहेगें ताकि वहां हुई प्रगति को वो अपनी आंखो से देख सकें।













Click it and Unblock the Notifications