आखिर अन्ना अपने सरपंच को राहुल गांधी के पास क्यों भेज रहे हैं?

Rahul Gandhi
रालेगढ़ सिद्दि। समाजसेवी अन्ना हजारे के गांव रालेगढ़ सिद्धि के सरपंच मंगलवार को कांग्रेस महासिव राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। इस बात की खबर जैसे ही मीडिया में आयी है तब से ही एक प्रश्न लोगों के दिलो-दिमाग पर कौंध रहा है कि आखिर रालेगण सिद्धी के सरपंच जयसिंह मपारी मंगलवार को राहुल गांधी से क्यों मिलेंगे , हालांकि सरपंच की ओर से कहा गया है कि वो राहुल से उनसे गांव का दौरा करने को कहेंगे।

लेकिन इस बात का जिक्र अब क्यों आ रहा है, आखिर सरपंच, राहुल से मिलकर कहना क्या चाहते हैं? क्या ये किसी सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है , क्या राहुल तक अन्ना अपना कोई संदेश पहुंचाना चाहते हैं और उनकी अन्ना टीम इस बारे में हाईलाईट ना हो इसलिए वो अपने सरपंच को उनके पास भेज रहे हैं, क्योंकि अन्ना तो मौन व्रत पर हैं।

या फिर राहुल गांधी पर अन्ना हजारे को अब भी भरोसा है कि शायद वो उनकी बात समझेगें और जनलोकपाल बिल को शीतकालीन सत्र में पास करा देगें। जो भी हो ये सारे कयास ही हैं क्योंकि जब तक कोई बात खुलकर लोगों के सामने नहीं आती तब तक स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि मंगलवार को राहुल की मुलाकात अन्ना के सरपंच से होती भी है या नहीं और अगर राहुल उनसे मिलते हैं तो वो क्या जवाब देते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+