दाउद के राजदार इकबाल मिर्ची के प्रत्‍यपर्ण की कवायद शुरु

Iqbal Mirchi
दिल्‍ली। लंदन में गिरफ्तार दाउद इब्राहीम के गुर्गे इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची को भारत लाने की कोशिशों के तहत मुंबई पुलिस एक फाइल तैयार कर रही है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त हिंमाशु रॉय ने बताया कि मेमन को प्रत्यर्पित करने के लिए हम कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर चुके हैं। इस व्यक्ति के बारे में एक फाइल तैयार किया जा रहा है। उसके खिलाफ कम से कम 12 मामले हैं। उन्होंने कहा कि फाइल सीबीआई की इंटरपोल शाखा को भेजा जाएगा, जो ब्रिटेन में संबंधित अधिकारियों तक इसे पहुंचाएगी।

इकबाल मेमन को संयुक्त राष्‍ट्र ने दुनिया के 50 बड़े तस्करों में शामिल कर रखा है। वह मुंबई से 1989 में भाग निकला था। इस दौरान वह दुबई और लंदन में छिपता फिरता रहा। लंदन में कल 61 साल के मेमन को गिरफ्तार कर लिया गया। रॉय ने कहा, आधिकारिक तौर पर हमें अभी मेमन की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हम उसके अतीत की करतूतों को लेकर एक फाइल तैयार करने में जुटे हैं।

मालूम हो कि दुनिया का दूसरा मोस्‍टवांटेड अपराधी, अडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ और मुंबई का गुनाहगार इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची को सोमवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस को 61 वर्षीय मेमन की मादक पदार्थो की तस्करी और 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामलों में तलाश थी। पढ़ें- 'मिर्ची' से डरने लगा है दाउद इब्राहिम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+