मोदी ने जताया आडवाणी की रथयात्रा पर एतराज
और आडवाणी ने कहा था कि पीएम लिस्ट में मोदी का नाम सर्वोपरी है। लेकिन वहीं मोदी के कसीदे पढ़ने वाले आडवाणी और मोदी के बीच में कोल्ड वार चल रही है। गुजरात के 'आनंद बाजार पत्रिका' के मुताबिक, नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बीच में ठन गयी है।
मोदी ने आडवाणी की रथयात्रा पर एतराज जताया है और पूछा है कि आखिर आडवाणी की रथयात्रा का मकसद क्या है। 'आनंद बाजार पत्रिका' के मुताबिक मोदी ने गुजरात में आडवाणी की रथयात्रा को मंजूरी नहीं दी जिसकी वजह से मोदी के दुश्मन और विरोधी नीतीश कुमार के राज्य बिहार से आडवाणी रथयात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं जो कि 11 अक्टूबर से शुरू होगी।
आपको बता दें कि कल से दिल्ली में बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है जिसमें आडवाणी और मोदी दोनों को लेकर बात-चीत हो सकती है। वैसे भी भाजपा पहले से तय कर चुकी है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो किसी भी नेता को पीएम के रूप मे प्रोजेक्ट नहीं करेगी। और संघ की ओर से भी आडवाणी की रथयात्रा पर एतराज जताया जा चुका है। ऐसे में अगर पीएम कुर्सी को लेकर मोदी और आडवाणी भिड़ते हैं तो ये भाजपा पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।
आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक, नरेंद्र मोदी इस बात से नाराज़ हैं कि उनसे पूछे बिना गुजरात से रथयात्रा शुरू करने का ऐलान आखिर क्यों किया गया था। गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी 11 अक्टूबर से जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से अपनी रथयात्रा शुरू करने वाले हैं। मोदी को नीतीश कुमार और आडवाणी की ये जुगल बंदी भी बर्दाश्त नही हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications