आतंकवाद से लड़ाई में पाक ने दिया है बलिदान: हिना रब्बानी

हिना रब्बानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की जगह संयुक्त राष्ट महासभा के 66वें अधिवेशन को संबोधित करने अमेरिका गई थीं। हिना रब्बान ने कहा कि ने कहा कि बहुत कम देश आतंकवाद के दानव से इतनी बुरी तरह पीडि़त हैं जितना कि पाकिस्तान। हक्कानी नेटवर्क के साथ आईएसआई के संबंधों के बारे में अमेरिकी आरोपों पर उन्होंने कहा कि अल कायदा और उसके सहयोगी संगठनों के विरूद्ध हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
हिना रब्बानी ने अमेरिका के आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह सबको पता है कि तोरा बोरा पर बमबारी और अल कायदा के भागने के पीछे पाकिस्तान की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का हाथ था। हामरी सेनाओं ने अलकायदा को खत्म करने में मुख्य भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं हाल ही में आईएसआई और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के संयुक्त अभियान में अल कायदा के मुख्य संचालक यूसुफ अल मौरितानी को पकड़ा गया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए कहा कि हम दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि हम आतंकवाद को हल्के में नहीं ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications