हरियाणा के हर शहर में चलेंगे इको फ्रेंडली रिक्शा

इसी से प्रभावित होकर अदालत ने 29 अक्टूबर 2010 में स्वयं संज्ञान लेते हुए हरियाणा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी ईको कैब चलाने व ऐतिहासिक स्थलों को वाहनों के प्रदूषण व ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए कार फ्री जोन बनाने के निर्देश दिए थे। 23 सितंबर, 2011 को मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हलफनामे दाखिल कर अदालत को बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में 500 से अधिक ईको कैब चला दी गई हैं।
कार फ्री जोन बनाने के भी प्रयास जारी हैं। चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल ने भी इस संबंध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। हरियाणा द्वारा इस संबंध में विशेष प्रयास न होने के चलते हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications