भ्रष्टाचार मिटाने को अन्ना हजारे को पाक से मिला न्योता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे अब पाकिस्तानियों को भी भाने लगे हैं। सशक्त जन लोकपाल कानून के लिए आंदोलन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को पाकिस्तान आने का निमंत्रण मिला है। अन्ना ने यह निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है। प्रतिनिधिमंडल ने अन्ना को बताया कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भारत में किए गए उनके आंदोलन से न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में इस मुद्दे पर जागरूकता आई है।
यहां तक कि इसी आंदोलन से प्रेरित होकर पाकिस्तान के एक व्यापारी रजा जहांगीर अख्तर खान 12 सितंबर से आमरण अनशन कर रहे हैं। अख्तर खान का अनशन भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए तो है ही, वह पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती कर समाज कल्याण पर अधिक खर्च की भी मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में शामिल ट्रेड यूनियन के नेता करामत अली ने अन्ना को भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का प्रतीक बताया और उनसे भारत व पाकिस्तान के गरीब मछुआरों की समस्या पर भी आवाज उठाने का आग्रह किया। इन गरीब मछुआरों को एक-दूसरे की समुद्री सीमाओं में घुसने पर गिरफ्तार किया जाता है। अब देखना है कि अन्ना कब पाकिस्तान का रूख करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications