ओबामा के इंकार से नाराज गिलानी ने रद्द की अमेरिकी यात्रा
पाकिस्तान
के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अपनी अमेरिकी यात्रा को रद्द कर दिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिलानी के इस यात्रा के रद्द होने के पीछे का कारण गिलानी की ओबामा से नाराजगी हैं। हाल ही में अमेरिका में होने वाल संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी शिरकत करने वाले थें। लेकिन आखिरी मौके पर गिलानी ने अपनी इस यात्रा को रद्द कर दिया हैं। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार गिलानी इस महासभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक बार अकेले में भी मिलना चाहते थे, और किसी गंभीर विषय पर चर्चा करना चाहते थे। लेकिन बराक ओबामा ने इस व्यक्तिगत मुलाकात से इंकार कर दिया जिसके कारण गिलानी ने अपनी इस यात्रा को ही रद्द कर दिया। अब गिलानी को यह फैसला रास आयेगा या नहीं ये तो वक्त ही बताऐगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फिलहाल
गिलानी पाकिस्तान में ही किसी और मामले में मशरूफ हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त गिलानी सिंध के बाढ़ग्रस्त इलाके की निगरानी में अपना ध्यान लगाऐं हुए है, और गिलानी उसी मामले में अपना पूरा समय देना चाहते हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी को खार महासम्मेलन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।











Click it and Unblock the Notifications