आगरा में हुआ धमाका आतंकी था या नहीं, पुलिस असमंजस में
आगरा। एक बार फिर से मुहब्बत के शहर आगरा में धमाकों की गूंज सुनायी पड़ी। प्यार की इबाबत से चंद कदम दूर जय अस्पताल में हुआ धमाके में अब तक करीब 8 लोगों के घायल होने की खबर है। यूपी पुलिस के आलाकमान भी मौके पर पहुंचे लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि ये हमला आतंकी था या नहीं।
इसे हम अपनी पुलिस की असफलता कहें या फिर खूफिया विभाग की नाकामी। कि धमाके की भनक उन्हें नहीं लगी। आगरा वासी समेत कई राज्यवाले इस बात से काफी नाराज है कि प्रशासन की नाकामी के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
गौरतलब है कि ताजमहल से 10 किमी दूर सिकन्दरा रोड स्थित जय अस्पताल में शनिवार शाम करीब 5.40 बजे हुए बम विस्फोट में 8 लोग घायल हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायलों की संख्या 15 है। एडीजे बृजलाल के मुताबिक ये एक लो इंटेसिटी बम था। मौके से विस्फोटक के साथ बैटरी और तार भी मिले हैं। विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया है। इस हमले के बाद पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।













Click it and Unblock the Notifications