आगरा के निजी अस्पताल में विस्फोट, 3 घायल

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धमाका इतनी तेज था कि अस्पताल की कई मंजिलों तक खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाके के बाद मौके से तारें भी मिली हैं। इसके अलावा अस्पताल के रिसेप्शन के पास एक लाल रंग का डिब्बा मिला है। जिसमें विस्फोटक रखा होने की उम्मीद हो सकती है। पुलिस अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मौके से निकाला जा रहा है।
आगरा आईजी पीके तिवारी ईटीवी उत्तर प्रदेश को बताया कि बम धमाके में 3 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि धमाके के बाद वहां से काफी धुआं निकला था। धमाके की जांच के लिए वे टीम के साथ मौके पर भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला नहीं है। आतंकी भीड़ भाड़ वाली जगह को निशाना बनाते हैं यहां भीड़ नहीं थी। फिलहाल धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications