मोदी के जवाब में कांग्रेस का भी उपवास, फुटपाथ पर बैठे कांग्रेसी
वाघेला ने साफ तौर पर कहा कि अगर उनको इतनी ही चिंता है तो वो एसी हॉल में उपवास क्यों कर रहे हैं? हिम्मत हैं तो उनकी तरह आकर फुटपाथ पर बैठें। मोदी के हाथ दंगों के खून से रंगे हुए हैं, उनके मन में दुर्भावना है और जबान में सद्धभावना, जो किसी के भी दोहरे चरित्र को बयां करता है। मोदी के सपने में पीएम की कुर्सी दिखायी दे रही है। इसलिए वो ये नाटक कर रहे हैं। हालांकि मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए वाघेला ने कहा कि वो स्वस्थ रहें और आबाद रहें लेकिन जनता की भावनाओं ले ना खेलें।
गौरतलब है कि आज मोदी का जन्मदिन है इसलिए मोदी ने आज ही के दिन को अपने सद्भभावना उपवास के लिए चुना है। मोदी के इस उपवास को काफी हाईटेक बोला जा रहा है। मोदी का उपवास गुजरात विश्वविद्यालय एक्जीबिशन हाल में शुरू होने जा रहा है। मोदी इस उपवास के तहत लोगों के बीच ये संदेश भेजना चाहते हैं कि उनके लिए सब बराबर है और अपने ऊपर लगे गोधरा दंगों के दाग को भी इस उपवास को धोने की कोशिश में लगे हैं।













Click it and Unblock the Notifications