'मोदी लोमड़ी हैं, कांग्रेस बंदर, उपवास से करेगें लोगों का शिकार'

Narendra Modi
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के कभी ऐसे पहलू सामने आते हैं जिन पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल होता है । गोधरा दंगों में फौरी तौर पर राहत पाये नरेन्द्र मोदी ने सद्वभावना के लिए तीन दिन के उपवास की घोषणा क्या की, कांग्रेस में कौतूहल मच गया। मोदी पर आरोप-प्रत्यारोप करने के बाद कांग्रेस ने भी कहा कि वो भी प्रदेश में उपवास करगें। जिसके बाद लोगो ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। जाने-माने पत्रकारों ने भी फेसबुक पर बहुत कुछ लिख डाला है।

कुछ ने लिखा है कि आज जनतंत्र की परिभाषा बदल दी है, कुछ ने मोदी और कांग्रेस के अनशन को कुछ यू बयां किया है लोमड़ी ने जैसे ही जंगल में सद्भभावना बनाए रखने के लिए उपवास करने का ऐलान किया। उसके पीछे दूसरे तमाम तरह के धूर्त जानवरों ने भी उपवास पर बैठने की घोषणा कर दी। बंदर चलाक था उसने जंगल के भोले भाले जानवरों तक बात फैला दी कि जब भूखी लोमड़ी उपवास से उठेगी तो तुम्हीं लोगों का शिकार करेगी । जिस पर प्रतिक्रिया आयी कि जंगल में लोमडी की औकात क्या होती है सब जानते हैं..जंगल का कानून है कि यहां शिकार सिर्फ शेर करते हैं.. बाकी सब शिकार बनने के लिए होते हैं.. यहां भी यही होने वाला है..

इन विचारों से आप समझ सकते हैं कि जनता के दिलो-दिमाग पर आज राजनेताओं के भाषणों और उपवासों का क्या असर होता है। वो अच्छी तरह से समझते हैं कि हमारे नेतागण जनता को ही बेवकूफ बना रहे हैं जबकि वो जनता के ही सहारे सत्तासीन होते हैं। आपको बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से तीन दिन के उपवास पर बैठने वाले हैं। मोदी की इस मुहिम के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी जुड़ गए हैं। कांग्रेस ने जहां इसे मोदी का नाटक बताया है वहीं उसने ये भी कहा है कि गुजरात में वो उपवास के दौरान प्रदर्शन करेगी। देखना दिलचस्प होगा कि लोमड़ी और बंदर की लड़ाई में कौन जीतता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+