मोदी का 61 वां जन्मदिन आज, 72 घंटे करेगें सदभावना उपवास
आज मोदी का जन्मदिन है इसलिए मोदी ने आज ही के दिन को अपने सद्भभावना उपवास के लिए चुना है। मोदी के इस उपवास को काफी हाईटेक बोला जा रहा है। मोदी का उपवास गुजरात विश्वविद्यालय एक्जीबिशन हाल में शुरू होने जा रहा है। मोदी इस उपवास के तहत लोगों के बीच ये संदेश भेजना चाहते हैं कि उनके लिए सब बराबर है और अपने ऊपर लगे गोधरा दंगों के दाग को भी इस उपवास को धोने की कोशिश में लगे हैं।
साथ ही एनडीए की ये कोशिश भी है कि वो इस उपवास के तहत एनडीए के प्रवल और स्वीकार्य नेता बन जाये। इसलिए मोदी के अनशन में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता सुषमा स्वराज, राज्य सभा में प्रतिपक्ष नेता अरूण जेटली भी साबरमती पहुंच रहे हैं।
यही नहीं मोदी के इस उपवास में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री डॉ. जे. जयललिता का शुभेच्छा संदेश लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्री डॉ.मैत्रेयन, एआईडीएमके के राज्यसभा सांसद वी.मैत्रेयान, एमपी थिम्बुदुराई भी शामिल होंगे।
मोदी के उपवास में जहां राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद हैं वही इसमें गुजरात की आम जनता, छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ के भी पहुंचने की उम्मीद हैं।
अपने उपवास से पहले मोदी अपनी मां से मिलने पहंचे। जहां उन्होंने मां के पैर छूकर आशिर्वाद लिया। उनकी मां ने उन्हें भेंट स्वरूप रामचरितमानस प्रदान की है।













Click it and Unblock the Notifications