तेलंगाना पर रुख स्पष्ट करें सोनिया गांधी

MPs urge Congress high-command to take quick decision on Telangana
नई दिल्ली। कांग्रेस के भीतर तेलंगाना मुद्दों पर दो फाड़ हुई कांग्रेस के तेलंगाना विरोधी गुट ने सोमवार को राज्य के पार्टी प्रभारी गुलाब नबी आजाद से मुलाकात की। इस मुलाकात में इन सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने कहा कि अब अलग राज्य के मुद्दे को टालना ठीक होगा। उन्होंने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी से तेलंगाना के मुद्दे पर जल्द से जल्द फैसला लेने का आग्रह किया। उनका कहना है कि इस मसले पर गतिरोध से पार्टी का तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही कानून व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। हालांकि रायलसीमा और तटीय आंध्र के ये जनप्रतिनिधि आजाद से मुलाकात के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य का विभाजन ठीक नहीं होगा।

गौरतलब है कि तेलंगाना के मसले पर पार्टी में एक राय कायम करने के लिए आजाद तेलंगाना समर्थक और विरोधी गुटों से बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आजाद को पार्टी सदस्यों से इस मसले पर राय मशविरा करने के लिए अधिकृत किया है। तेलंगाना विरोधी प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसी सांसद केएस राव ने कहा कि हमने पार्टी को बता दिया है कि भावनाओं, इस्तीफों और आंदोलन के कारण राज्य का विभाजन नहीं होना चाहिए। इस मसले पर वे झुकने को कतई तैयार नहीं हैं। राव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने अलग राज्य के मसले पर किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए कोई समयसीमा तो नहीं बताई है मगर आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा। आजाद को सौंपे ज्ञापन में तेलंगाना विरोधी प्रतिनिधिमंडल ने कहा, घृणित प्रचार और उपद्रव को बढ़ावा देना, कभी भी कांग्रेस पार्टी की नीति नहीं रही है। यह समय मजबूत और मुखर फैसला लेने का है जिससे गतिरोध को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। इन सांसदों ने चेताया कि तेलंगाना पर और ज्यादा देरी से राज्य के लोगों में अलगाव की भावना घर कर जाएगी। तटीय आंध्र और रायलसीमा के नेताओं ने यूपीए सरकार और कांग्रेसी पार्टी के नाम संबोधित ज्ञापन में मौजूदा गतिरोध को जल्द से जल्द खत्म करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+