अब पानी को नहीं तरसेगी ताजनगरी

Agra to come out from water crisis
लखनऊ। ताजनगरी आगरा में अब पानी की किल्लत नहीं होगी। यहां गंगाजल परियोजना लागत को आठ गुना बढ़ा दिया गया है, जिससे पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जायेगी। आगरा में पेयजल समस्या को देखते हुए प्रस्तावित गंगाजल परियोजना की लागत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पहले यह लागत जहां 354 करोड़ रूपये थी वहीं इस बार इसे आठ गुना बढ़ाकर 2880 करोड़ कर दिया गया है। ताजनगरी में बढ़ती पेयजल समस्या पर काबू पाने के लिए वर्ष 2005 में गंगाजल प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनायी गयी थी, इसके तहत बुलंदशहर के पालडा फाल से 325 एमएलडी पानी की आपूर्ति प्रस्तावित थी।

परियोजना पूरी होने में विल ब के कारण इसकी लागत अब बढ़ाकर 2880 करोड़ रूपये हो गयी है। वहीं उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित अनुश्रवण समिति के सदस्य डी के जोशी के मुताबिक लागत बढऩे पर अनुश्रवण कमेटी की बैठक में नये प्रस्ताव पर आपत्ति जताई गयी तो जल निगम की ओर से बताया गया कि 354 करोड़ लागत के लिये विस्तृत रिपोर्ट नहीं बनाई गयी थी।

इसके बाद बढ़ी हुयी लागत 1189 करोड़ रपये पर आपत्ति जताई गयी तो अधूरी डीपीआर उपलब्ध कराई गयी जिसमें कोई डाईग शामिल नहीं थी। श्री जोशी का कहना है कि उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अनुश्रवण कमेटी से कोई मंजूरी नही ली गयी। इतनी लागत के बाद योजना क्रियान्वित नहीं हो सकी है जबकि योजना का कार्य पूरा होने में मात्र छह माह शेष रह गये हैं और तो और जल निगम परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट भी नहीं उपलब्ध करा रहा है। बहरहाल अब नये सिरे से कवायद की जा रही है। यदि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाता है तो निश्चित ही ताजनगरी वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+