Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिंदगी और मौत से जूझ रहे अजहरुद्दीन के बेटे पर मुकदमा दर्ज

Police file case against Azharuddin’s son Ayazuddin
हैदराबाद। क्रिकेट के मैदान से राज‍नीति के मैदान में उतरे कांग्रेस से मुरादाबाद के सांसद अजहरुद्दीन के बेटे अयाजुद्दीन की हालत अब भी नाजुक है। वेंटिलेटर पर वह मौत से जूझ रहा है। डाक्‍टरों हर पल उसपर नजर रख रहे हैं। ऐसे में एक और मुसिबत सामने आ गई है। मुसिबत यह है कि अयाजुद्दीन के मामा ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अयाजुद्दीन के मामा ने उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और इसकी वजह से उनके इकलौते बेटे की जान जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

आपको बताते चलें कि अजहर के 19 साल के बेटे अयाजुद्दीन एयरपोर्ट से दोस्तों के साथ अपने घर बंजारा हिल्स की ओर जा रहे थे। वो अपनी स्पोर्टस बाइक पर थे और अपने दोस्तों से रेस लगाने लगे जिसके चलते उनकी बाइक फिसल गयी। अयाजुद्दीन के बाइक पीछे उसके बुआ का बेटा अजमल-उर-रहमान भी बैठा था जिसकी इस हादसे में मौत हो गई।

मालूम हो कि अयाजु्द्दीन भी अपने पिता अजहर की तरह क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। अयाजुद्दीन, अजहरुद्दीन की पहली पत्‍नी नौरीन के बेटे है। नौरीन से अजीरुद्दीन को दो बेटे है। फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अजहरुद्दीन ने नौरीन से तलाक ले लिया था। सूचना यह भी है कि नौरीन और संगीता दोनों अस्‍पताल में मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ अजमल-उर-रहमान को रविवार रात दफना दिया गया। अजमल उस रहमान कांग्रेस नेता खलीक उर रहमान के बेटे थे। मालूम हो कि हादसे के वक्‍त नौरीन सउदी अरब में थीं, जबकि अजहर लंदन में थे। रविवार शाम दोनों हैदराबाद पहुंचे। इस हादसे के बाद सबसे पहले अस्‍पताल पहुंचने वाले परिजनों में संगीता बिजलानी भी थीं।

इस पूरे मामले के बाद अजमल-उर-रहमान के पिता ने अयाजुद्दीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों की मानें तो अजहरुद्दीन के बेटे के पास सुजुकी की स्‍पोटर्स बाइक थी जिसकी कीमत 13 लाख रुपये है। इस बाइक का अभी रजिस्‍ट्रेशन भी नहीं हुआ था। सूत्रों की मानें तो दोनों बाइक की टेस्‍ट ड्राइव कर रहे थे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अभी यह भी साफ नहीं हो सका है कि अयाजुद्दीन के पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं। ऐसे में सूत्रों का यह भी मानना है कि दोनों जिस सड़क से दोनों गुजर रहे थे वहां बाइक चलापा भी मना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+