Dharmendra ने मौत से पहले पूछा था ये आखिरी सवाल, मरने के 6 महीने बाद Bobby Deol ने खोला बड़ा राज
Dharmendra Last Question: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बंदर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले से इसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह था लेकिन थिएटर्स में आने के बाद ये मूवी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने फिल्म की कहानी को बहुत की धीमी गति का बताया।
पिता की याद में छलका बॉबी देओल का दर्द
इसी बीच फिल्म 'बंदर' के लीड एक्टर बॉबी देओल ने अपने जीवन के सबसे भावुक दौर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उस मुश्किल समय में उन्होंने गहरे खालीपन और अकेलेपन का सामना किया था लेकिन धीरे-धीरे पिता की यादें ही उनके लिए हिम्मत और प्रेरणा का सबसे बड़ा सहारा बन गईं।

धर्मेंद्र की मौत के बाद बॉबी देओल का खालीपन
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने कहा कि किसी बेहद खास इंसान को खोना इंसान के भीतर बहुत कुछ बदल देता है। शुरुआत में उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे जिंदगी का एक अहम हिस्सा उनसे छिन गया हो और लंबे समय तक वह उस खालीपन से बाहर नहीं निकल पाए थे।
'उनकी यादों ने मुझे फिर से खड़ा होना सिखाया'
बॉबी देओल के मुताबिक पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद के शुरुआती महीनों में दर्द और बेचैनी ने उन्हें काफी परेशान किया था लेकिन समय के साथ जब उन्होंने अपने पापा के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करना शुरू किया, तो वही यादें उनके लिए ताकत का स्रोत बन गईं। उन्होंने बताया कि अब जब भी वह धर्मेंद्र के बारे में सोचते हैं तो दुख के बजाय उन्हें प्रेरणा महसूस होती है। पिता के साथ बिताए गए अनगिनत पल आज भी उनके जीवन को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
बीमार होने से पहले धर्मेंद्र ने पूछा था ऐसा सवाल
-बॉबी देओल ने अपने पिता से जुड़ी एक ऐसी याद लोगों के साथ शेयर की, जो आज भी उनके दिल के बेहद करीब है। बॉबी देओल ने बताया कि धर्मेंद्र ने बीमार होने से कुछ समय पहले एक ऐसा सवाल पूछा था, जो पूरी जिंदगी उन्हें याद रहेगा। बॉबी देओल ने कहा- एक दिन मैं काम के लिए घर से निकल रहा था। उस दौरान पापा सोफे पर बैठे थे और उन्होंने प्यार से मुझे आवाज लगाई- बॉब। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वो मुस्कुरा दिए और बोले- सब ठीक?
-बॉबी देओल ने कहा- वह पल आज भी मेरी आंखों के सामने ताजा है। मुझे लगता है कि पापा ने जानबूझकर वह याद मेरे लिए छोड़ दी थी ताकि जिंदगी के हर मुश्किल मोड़ पर मैं उसे याद कर आगे बढ़ने की प्रेरणा ले सकूं।
'आज भी उनकी मौजूदगी महसूस करता हूं'
बॉबी देओल का मानना है कि रिश्ते सिर्फ शारीरिक मौजूदगी तक सीमित नहीं होते। उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें अपने पिता का साथ महसूस होता है। कई बार ऐसा लगता है जैसे धर्मेंद्र उन्हें आगे बढ़ने, मेहनत करने और मजबूत बने रहने का संदेश दे रहे हों। उनके मुताबिक पिता की यही सीख और आशीर्वाद उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस देता है।
फैंस के प्यार में दिखाई दिए धर्मेंद्र
बॉबी देओल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में जहां भी वह गए, लोगों ने उन्हें बेहद प्यार और सम्मान दिया। शुरुआत में उन्हें लगता था कि लोग उन्हें एक अभिनेता के तौर पर पसंद करते हैं लेकिन बाद में एहसास हुआ कि इस प्यार में उनके पिता धर्मेंद्र की विरासत भी शामिल है। बॉबी द्ओल ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने लंबे करियर में लाखों लोगों के दिलों को छुआ था और आज उन्हीं लोगों के प्यार में उन्हें अपने पिता की मौजूदगी महसूस होती है।
पिता के चले जाने से बदल गई बॉबी देओल की जिंदगी
-पिता को खोने का अनुभव बॉबी देओल के व्यक्तित्व और करियर दोनों पर गहरा असर छोड़ गया। उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना के बाद उनका जीवन को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया है। अब उन्हें असफलता या नुकसान का डर नहीं लगता। अभिनेता का कहना है कि जब इंसान अपने जीवन का सबसे बड़ा दुख देख लेता है, तो उसके बाद वह ज्यादा मजबूत और निडर हो जाता है। यही वजह है कि अब वह अपने काम में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।
-धर्मेंद्र और बॉबी देओल का रिश्ता सिर्फ पिता-बेटे का नहीं बल्कि गहरी दोस्ती और प्रेरणा का भी था। पिता को खोने के दर्द ने भले ही बॉबी को अंदर तक झकझोर दिया हो, लेकिन उन्हीं यादों ने उन्हें दोबारा संभलने और मजबूत बनने की ताकत भी दी। आज भी बॉबी देओल के शब्दों में धर्मेंद्र की सीख, उनका प्यार और उनकी मौजूदगी साफ महसूस की जा सकती है।













Click it and Unblock the Notifications