शहला मसूद के मौत की होगी सीबीआई जांच, केन्द्र सरकार का आदेश
नई दिल्ली। आरटीआई कार्यकर्ता और अन्ना हजारे से आंदोलन की प्रमुख समर्थक शहला मसूद के हत्या की जांच अब सीबीआई करेगी। इस जांच के आदेश केन्द्र सरकार ने दिये हैं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी इस मौत की जांच के लिए सीबीआई की मांग की थी। कांग्रेस किसी भी कीमत पर इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है इसलिए वो जोर-शोर से इस मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही थी। जिसे केन्द्र सरकार ने मंजूर कर लिया है।
गौरतलब है कि शहला मसूद का शव 16 अगस्त को उनके घर के सामने ही गाड़ी में पड़ा हुआ मिला था। आपको बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता शहेला मसूद की हत्या मामले की जांच अब तक भोपाल पुलिस कर रही है। पुलिस को शहेला मसूद के लैपटॉप से जो जानकारियां मिली हैं उसके आधार पर भाजपा सांसद तरुण विजय से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक मसूद और विजय में काफी घनिष्ठता थी।
शेहला मसूद अन्ना हजारे के समर्थन में 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे से अनशन पर बैठने वाली थी। लेकिन उसी दिन उनकी मौत हो गई है। मसूद की हत्या से मध्यप्रदेश का राजनीतिक पारा एक दम गर्म हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications