ब्रेकिंग न्‍यूज: अन्‍ना की महिला समर्थक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या

Breaking News | Madhya Pradesh: Anti-corruption crusader Shehla masood shot dead in Bhopal | Anna Hazare
भोपाल। अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी के बाद जहो पूरा देश जल उठा है वहीं दूसरी तरफ मध्‍य प्रदेश से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अन्‍ना की महिला समर्थक शेहला मसूद की उनके घर के बाहद गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। शेह‍ला मसूद अन्‍ना हजारे के समर्थन में दोपहर 2 बजे से अनशन पर बैठने वाली थी। सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। हत्‍या के बाद से पूरे प्रदेश सहित भारत भर में माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है और सुरक्षा व्‍यवस्‍था को कड़ा कर दिया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अनशन पर बैठने से महज दो घंटे पहले अन्‍ना हजारे की महिला समर्थक शेहला मसूद की गोली मारकर हत्‍या करने की सनसनीखेज वारदात भोपाल शहर में दोपहर 12 बजे हुई। सूत्रों ने बताया कि शेहला मसूद जैसे ही घर से बाहर निकला मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आये और सरेआम उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मसूद जमीन पर गिर पड़ी और उनकी मौके पर मौत हो गई।

अन्‍ना समर्थक की हत्‍या की खबर से पूरे मध्‍य प्रदेश में आग लग गई। स्‍टार न्‍यूज के मुताबिक पुलिस इस मामले में गहरे सकते में है और राजनीतिक पारा बेहद गरम हो गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गई है और बार्डर को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

शेहला मसूद का संक्षिप्‍त परिचय

शेहला मसूद आरटीआई कार्यकर्ता हैं। इन्‍होंने कई मुहिमों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मसूद ने बन विभाग के खिलाफ ज्‍यादातर मुहिम छेड़ा था। मसूद ने बाघों की मौत को लेकर सरकार से मध्‍य प्रदेश में बाघों की मौत होने का सवाल पूछा था। मसूद अन्‍ना के समर्थन कर रही थी और उन्‍होंने मध्‍य प्रदेश में कई लोगों को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन में जोड़ा था। आज 2 बजे वह अनशन पर बैठने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+