देवा हो देवा...गणपति देवा..स्वामी तुमसे बढ़कर कौन...

भगवान श्री गणेश यानी लंबोदर को लोग विघ्नकर्ता भी कहते हैं। गणेश महोत्सव आज से यानी की गणेश चतुर्थी से शुरू हो जाता है। जो कि अनन्त चतुर्दशी तक दस दिनों तक मनाया जायेगा। लोगों में इस महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। गणेश महोत्सव के लेकर बहुत सारी कथाएं प्रचलित है। लेकिन वो कथा जो सबसे ज्यादा मानक है वो है शिवपुराण की कथा।

विकिपीडिया के मुताबिक...शिवपुराण के अन्तर्गत रुद्रसंहिता के चतुर्थ खण्ड में यह वर्णन है कि माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वारपाल बना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिवगणों ने बालक से भयंकर युद्ध किया परंतु संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका।

जिससे भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सर काट दिया। इससे मां पार्वती नाराज हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। भयभीत देवताओं ने देवर्षि नारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया। शिवजी के निर्देश पर विष्णु जी उत्तर दिशा में सबसे पहले मिले जीव (हाथी) का सिर काटकर ले आए।

मृत्युंजय रुद्र ने गज के उस मस्तक को बालक के धड पर रखकर उसे पुनर्जीवित कर दिया। माता पार्वती ने उस गजमुखबालक को अपने हृदय से लगा लिया और देवताओं में अग्रणी होने का आशीर्वाद दिया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उस बालक को सर्वाध्यक्ष घोषित करके अग्रपूज्य होने का वरदान दिया। भगवान शंकर ने बालक से कहा-गिरिजानन्दन! विघ्न नाश करने में तेरा नाम सर्वोपरि होगा। तू सबका पूज्य बनकर मेरे समस्त गणों का अध्यक्ष हो जा। गणेश्वर!तू भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा के उदित होने पर उत्पन्न हुआ है। इस तिथि में व्रत करने वाले के सभी विघ्नों का नाश हो जाएगा और उसे सब सिद्धियां प्राप्त होंगी।


आज पूरे भारत में गणपति को विराजने का शोर मचा हुआ है। चाहे आम हो या खास हर जगह केवल गणेश उत्सव का शोर सुनायी दे रहा है। हर कोई अपने गणपति के आगमन में इतना खुश है कि वो नाच रहा है, गा रहा है। और बस यही कह रहा है मेरे दुख हरो भगवान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+