लोकपाल पर चर्चा हमारी मांग नहीं, वोटिंग क्यों नहीं करवाई : प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। अभी-अभी कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के घर से बाहर निकले सिविल सोसायटी के अहम सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में बिल पारित करने के बजाये केवल चर्चा करवा दी। लेकिन चर्चा कराना हमारी मांग नहीं है।
अगर सरकार के पास इतना वक्त नहीं था वो नियम 183 के तहत वोटिंग करवा सकती थी। ताकि देश को पता तो चल जायेगा उनके लोकपाल के साथ कौन खड़ा है और कौन नहीं। सरकार ने हमसे ये बिल्कुल नहीं कहा था कि वो केवल चर्चा करेगें।
प्रशांत भूषण के इस बयान के बाद से बात फिर वहीं पर अटकी है। कि आखिर अन्ना अपना अनशन कब तोड़ेगें। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि जब पूरी टुनिया को पता था कि आज की चर्चा में वोटिंग नहीं होनी थी लेकिन अन्ना टीम को ये बात कैसे नहीं पता था?
लेकिन वहीं रामलीला मैदान में किरण बेदी ने जनता से बहुत खुश होकर कहा कि सरकार ने संसद में बहस करवा दी है, जिससे पता चलता है कि सरकार ने हमारी बात मांग ली है। हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन अचानक से घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल गया है। जिससे अंदेशा बना हुआ है कि अन्ना आज अनशन तोड़ेगें या नहीं।













Click it and Unblock the Notifications