अन्ना के अनशन के जरिये किरण बेदी सरकार से बदला ले रही हैं : बाल ठाकरे
नई दिल्ली। अन्ना का अनशन लंबा खींचता चला जा रहा है और राजनेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अन्ना के अनशन के लिए अन्ना टीम को दोषी ठहराया है। ठाकरे ने कहा कि अपना स्वार्थ साधने के लिए किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल नेजानबूझकर अन्ना से अनशन करवा कर उनको हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
जबकि मामला ये है कि वो अन्ना के जरिये अपना बदला सरकार से ले रहे हैं। बालठाकरे ने सामना में लिखा है कि किरण बेदी लंबे समय तक पुलिस महकमे में रही और काफी काम भी किया लेकिन किरण बेदी को सरकार ने दिल्ली का कमिश्नर नहीं बनाया इसलिए वो अब अन्ना के जरिये सरकार से बदला ले रही हैं। वहीं कानून की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाल अन्ना के अनशन के जरिये अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
ठाकरे ने साफ तौर पर लिखा है कि दिन में दो बार खाना और चार बार नाश्ता करने वाले केजरीवाल और बेदी अगर वाकई में अन्ना की चिंता करते हैं तो वो खुद अन्ना की जगह अनशन करें तो पता चलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि पूरी शिव सेना अन्ना की लड़ाई में साथ हैं। बाल ठाकरे ने ये बातें अपने प्रमुख पत्र सामना में लिखी हैं।













Click it and Unblock the Notifications