अन्‍ना को बेवकूफ बना रही सरकार: बीजेपी

Government making fool of Anna Hazare: BJP
दिल्‍ली। मुख्‍य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सरकार इस पूरे मामले में अन्‍ना हजारे को बेवकूफ बना रही है। सरकार चाहती है कि किसी तरह अन्‍ना हजारे का अनशन टूट जाए। इसके अलावा बीजेपी ने यूपीए सरकार पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया। बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अन्‍ना हजारे को अनशन तोड़ने की अपील करते हुए कहा था कि सिविल सोसाइटी के जनलोकपाल बिल पर शुक्रवार को संसद में बहस होगी। इसके लिए सरकार ने संसद में नोटिस तो दिया ही नहीं है फिर बिना नोटिस के चर्चा कैसे हो सकती है।

सरकार ने गुरुवार को यह बात कही थी कि लोकसभा में कानून 184 के तहत जनलोकपाल बिल पर चर्चा की जा सकती है। इसके लिए सरकार की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। सरकार के इस आश्‍वासन के बाद भी जब अन्‍ना हजारे ने अनशन नहीं तोड़ा तो सरकार को नोटिस जारी करने की बात याद आई। इसके बाद कांग्रेस के 3 सांसदों ने नोटिस जारी किया। यह नोटिस कानून 193 के तहत नोटिस दिया। इनमें जगदंबिका पाल, अन्‍नू टंडन और निरुपम राय ने नोटिस दिया है।

इस नोटिस से इतना साफ हो गया है‍ कि कांग्रेस जनलोकपाल बिल पर खुलकर बहस नहीं करना चाहती। कानून 193 के तहत किसी भी बिल पर खुलकर चर्चा नहीं की जा सकती है। बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार जनता के सामने अपनी छवि बचाने के लिए जनलोकपाल बिल पर संसद में बहस की बात कर रही है। फिलहाल इन सबके बीच अन्‍ना का अनशन अपने 11वें दिन भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+