अन्ना के अनशन में पहुंचा हिटलर, जनलोकपाल की पैरवी

क्या आप कभी कल्पना कर सकते हैं कि भारत में तानाशाह के नाम से जाने जाना वाला हिटलर कभी एक ही मंच पर गांधी के साथ खड़ा हो सकता है, आपका जवाब होगा कि नहीं. लेकिन ऐसा हो गया है, हिंदी फिल्मों के हिटलर रघुबीर यादव भी अब से थोड़ी देर पहले रामलीला मैदान पहुंचे और गांधीवादी आंदोलन के रूप में चल रहे अन्ना के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया।

रघुबीर यादव ने रामलीला मैदान के मंच से कहा कि वो खुलकर जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हैं। आम आदमी को भ्रष्टाचार से निजात पाना काफी जरूरी है इसलिए इस बिल का बनना बहुत जरूरी है। आज महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, इसलिए सरकार को हर हालत में अन्ना की बात माननी पड़ेगी।

रघुबीर यादव ने कहा कि वाकई में वो अन्ना हजारे का तहे दिल से सम्मान करते हैं जिन्होंने अंहिसा के साथ पूरे देश को एक साथ खड़ा कर दिया। क्योंकि सत्य और अहिंसा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इस मौके पर रघुबीर यादव ने अपनी हिट फिल्म पीपली लाइव का मशहूर गीत..महंगाई डायन खाये जात है... को गाकर भी सुनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+