कैश फार वोट : अमर सिंह हो सकते है गिरफ्तार, रिश्वतखोरी का चलेगा मुकदमा
केवल अमर सिंह ही नहीं बल्कि उनके नाम सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है। अमर सिंह पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का चार्ज लगाया गया है। चार्जशीट में सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना का भी नाम शामिल है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के दायर चार्जशीट में तीन भाजपा के सांसदों के नाम भी शामिल है। इसमें प्रमुख रूप से अशोक अर्गल, फग्गन सिंह कुलिस्ते, महावीर का नाम हैं।
गौरतलब है कि 2008 में परमाणु समझौते के कारण लेफ्ट ने यूपीए सरकार से समर्थन ले लिया था। जिससे सरकार अल्पमत में आ गई थी। उस वक्त सरकार को बहुमत में लाने के लिए बीजेपी के सांसद को कैश फार वोट देने का आरोप लगा था। जिसे लेकर संसद में काफी हंगामा मचा था। संसद का ये काला दिन कहा जाता है।
आपको बता दें कि आज जिन अमर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है, वो ही अमर सिंह भ्रष्टाचार से निपटने वाले कानून लोकपाल को बनाने वाली सरकारी स्टैंडिग कमेटी की सदस्य हैं, अब आप इस बारे में क्या कहेगें, अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications