सरकार-अन्ना टीम की बैठक खत्म, सरकार ने सुबह तक वक्त मांगा
अन्ना टीम का कहना है कि सरकार से उन्होंने स्थायी समिति के पास ड्राफ्ट ना भेजने की बात कही है। सरकार से सभी मु्द्दों पर बात हुई है, सरकार ने कल सुबह तक का वक्त मांगा है। वो पीएम से मिलने के बाद और सर्वदलीय बैठक के बाद कोई फैसला लेगें। सरकार के लोगों ने हमसे कहा कि वो अन्ना जी को अनशन तोड़ने के लिए कहें। केजरीवाल ने कहा कि बैठक सकारात्मक रूप से हुई है लेकिन कोई कमिटमेंट नहीं हुआ है।
केजरीवाल ने कहा कि हमने सरकार से कहा है कि आप अपना लोकपाल बिल या तो लैप्स करा दें या तो वापस ले लें। टीम अन्ना ने कहा सरकार सिर्फ तीन बातों पर राजी नहीं है। पहली ये कि छोटे कर्मचारियों के लिए राजी नहीं , दूसरा ये कि राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं और तीसरा ये कि कर्मचारी अगर काम नही करते हैं तो वेतन कटे। बाकी बातों पर वो लगभग सहमत हैं। पीएम लोकपाल दायरे में हो, इस पर सरकार राजी हो गयी है। और खबर ये भी आ रही है कि पीएम ने अभी आपात बैठक बुलायी है। सरकार सुबह दस बजे तक जवाब देगी।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से इस मीटिंग में प्रणब मुखर्जी, सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित और पवन खेड़ा शामिल हुए है, जबकि अन्ना की टीम की ओर से अरविद केजरीवाल, किरण बेदी और प्रशांत भूषण शामिल हुए हैं। सरकार ने अन्ना टीम से अपील की है वो अन्ना का अनशन टूटवा दें। केजरीवाल ने कहा कि अन्ना नहीं मानेगें लेकिन अगर उनकी हालत बिगड़ती है तो हम उन्हें दवा लेने के लिए मनाने की कोशिश करेगें। लेकिन उन्हें पता है अन्ना मानेगें नहीं। केजरीवाल ने कहा कि वो अन्ना जी से मिलने जा रहे हैं और मिलने के बाद वो अन्ना जी की मंशा जान पायेगें।













Click it and Unblock the Notifications