अन्ना की हालत खराब, ग्लूकोज लेने से किया इंकार
नई दिल्ली। जहां अन्ना टीम और सरकार के बीच में बैठक चल रही है वहीं अन्ना की हालत खराब होती जा रही है। अब से थोड़ी देर पहले अन्ना मंच पर प्रकट हुए और कहा कि मुझे डॉक्टर कह रहे हैं कि अन्ना आपकी हालत खराब हो रही है आपको ग्लूकोज चढ़ाने की जरूरत पड़ गई है लेकिन अन्ना ने कहा कि मेरा दिल इस बात की इजाजत नहीं देता है, इसलिए मैं बाहर से कोई दवाई नहीं लूंगा और ना ही ग्लूकोज चढवाऊंगा।
मुझे कुछ नहीं होगा क्योंकि अगर मेरी किडनी खराब हो गई तो आप में से मुझे कोई दे देगा। लेकिन मैं अस्पताल नहीं जाऊंगा। अगर पुलिस वाले मुझे जबरदस्ती लेने आये तो आप लोग रास्ता घेर लेना। लेकिन हिंसा नहीं करना। अगर मै मर भी गया तो हजारों अन्ना पैदा हो जायेगें।
आपको बता दें कि अन्ना के यूरीन और रक्त में कीटोन की मात्रा बढती जा रही है। अन्ना को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वो तत्काल प्रभाव से अन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया जाये। अन्ना का वजन गिरता जा रहा है। उन्हें बोलने में भी तकलीफ हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications