बुखारी ने मुस्लिमों को अन्ना से दूर रहने के लिए कहा
नई दिल्ली। जहां अन्ना के आंदोलन में पूरा भारत एक हो गया है वहीं दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सारे मुस्लिम भाईयों को अन्ना के अनशन और आंदोलन से दूर रहने की सलाह दी है ।
उनका कहना है कि अन्ना का अनशन इस्लाम विरोधी है। बुखारी ने आरोप लगाया कि अन्ना का अनशन आरएसएस से प्रेरित है। इसलिए अन्ना का अनशन इस्लाम विरोधी है।
हालांकि जहां बुखारी अन्ना के अनशन से दूरी बनाने की बात कह रहे है वहीं दारूल उलूम देवबंद ने अन्ना का साथ देने का ऐलान किया है। जबकि बुखारी ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा दोनों ही अन्ना का सपोर्ट कर रहे हैं। वो सब भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि कांग्रेस और सत्ता के खिलाफ है। इसलिए वो अन्ना को सपोर्ट कर रहे हैं। वो राम-रहीम को बांटते हैं। इसलिए देश से पहले भ्रष्टाचार को नहीं धर्मो के झगड़ों को खत्म करना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications