श्री श्री रविशंकर पहुंचे अन्ना के पास, टूटेगा अनशन!
नई
दिल्ली। जहां अन्ना का अनशन सातवें दिन भी जारी हैं वहीं सरकारी सरगर्मियां भी तेज होते दिखायी पड़ रही है। घड़ी-घड़ी नये बयान लोगों के सामने आ रहे हैं। खबर आ रही है कि अन्ना के मनाने के लिए श्री श्री रविशंकर का साथ लिया जा रहा है। श्री श्री रविशंकर अभी-अभी अन्ना से मिलने मंच पर पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक सरकार श्री श्री रविशंकर के जरिये अन्ना से बात कर रही है। लेकिन ना तो अन्ना और ना ही अन्ना की टीम से इस बाबत कोई बयान आया है। लेकिन श्री श्री रविशंकर ने कहा कि वो जब मंच से नीचे आयेगें तो उनके साथ खुशखबरी होगी। id="toptextpromo">वैसे
आपको बता दें कि श्री श्री रवि शंकर का अन्ना और अन्ना टीम में काफी आदर स्थान है। लोग उनकी बातों को सुनते हैं इसलिए हो सकता है सरकार ने श्री श्री ऱविशंकर को अन्ना के पास भेजा हो। अगर ऐसा होता है तो ये दूसरी बार होगा जब सरकार का कामयाब होगी, क्योंकि ये वो ही श्री श्री रविशंकर हैं जिन्होंने बाबा रामदेव के अनशन को तोड़वाया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लेकिन
अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आपको बता दें कि अन्ना के अनशन को आज सातवां दिन है। अन्ना के मुताबिक अन्ना के वजन में 5 किलो की कमी आयी है। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि उनके ब्लड और यूरीन में किटोन की मात्रा मिली है। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि ये कोई खतरे की बात नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक अन्ना के शरीर में पानी की कमी नहीं होती है तब तक अन्ना की जान को खतरा नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications