देश का दुर्भाग्य है कि लालू-अमर सिंह बनायेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। अन्ना के अनशन को गलत मोड़ और अन्ना टीम को भटकाने का काम अब सरकार करने लगी है। तभी तो वो अन्ना के अनशन को छोड़ कर अन्ना टीम में फूट डालने की कोशिश कर रही है। ये कहना है कि सिविल सोसायटी के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल का । अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि लालू-अमर सिंह बनायेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार की इस फैसले से अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार की क्या मंशा है। आप खुद ही सोच सकते हैं कि सरकार किनके हाथों से भ्रष्टाचार दूर करना चाहती है।
इससे पहले अन्ना के अनशन और जनलोकपाल पर बात करते हुए संसद की स्थायी समिति के सदस्य और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अन्ना हजारे की 30 अगस्त की समयसीमा तक कोई भी बिल नहीं बन सकता है। क्योंकि एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लंबा समय लगता है। कांग्रेस सरकार ने आरोप लगाया है कि अन्ना टीम जबरन अपना बिल संसद में पेश कराना चाहती है।

Click it and Unblock the Notifications