कांग्रेस पार्टी का दिमाग खराब हो गया है : अन्ना हजारे

नई दिल्ली । शनिवार को पूरे दिन अन्ना टीम औऱ कांग्रेस के बीच वाद-विवाद होते रहे। जहां सरकार ने अन्ना औऱ अन्ना टीम को आरएसएस और भाजपा का समर्थन बताया वही अन्ना और अन्ना टीम ने भी सरकार पर निशाना साधा। आरएसएस के समर्थन वाली बात पर अन्ना ने कहा जो लोग ये बात कह रहे हैं वो वाकई में मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। वो पूर्ण रूप से पागल हो चुके हैं।

वहीं अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने कहा कि आप सरकार की इस फैसले से अंदाजा लगा सकते हैं कि उसने स्टैडिंग कमेटी को जिसके हवाले किया है वो है लालू प्रसाद यादव और अमर सिंह । केजरीवाल ने कहा मैं अब कुछ नहीं कहूंगा लेकिन आप खुद ही सोच सकते हैं कि सरकार किनके हाथों से भ्रष्टाचार दूर करना चाहती है।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी प्रवक्‍ता राशिद अल्‍वी ने कहा, 'आरएसएस और वीएचपी अन्ना आंदोलन के पीछे हो सकते हैं और भाजपा इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। इससे पहले अन्ना के अनशन और जनलोकपाल पर बात करते हुए संसद की स्थायी समिति के सदस्य और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अन्ना हजारे की 30 अगस्त की समयसीमा तक कोई भी बिल नहीं बन सकता है। क्योंकि एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लंबा समय लगता है।
कांग्रेस सरकार ने आरोप लगाया है कि अन्ना टीम जबरन अपना बिल संसद में पेश कराना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+