छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 10 पुलिसकर्मी शहीद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों में नक्सिलयों ने एक बड़ी नक्सली हमले को अंजाम दिया। शुक्रवार को नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस के एक दस्ते पर हमला बोल दिया। इस हमले में 9 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि इस हमले में 1 नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिसकर्मी ट्रक से अपने शिविर की तरफ लौट रहे थे। नक्सलियों ने विस्फोटक की मदद से उस ट्रेक्टर को उड़ा दिया और पुलिस दस्ते पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला राजधानी रायपुर से लगभगर 500 किलोमीटर दक्षिण की ओर किया गया।
पुलिस अधिकारी ने आईएनएस को फोन पर बताया कि इलाके में पुलिस जब एक नक्सली कार्रवाई को अंजाम देकर लौट रही थी उसी समय नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। हमला इतना अचानक था कि पुलिस जवानों को जवाबी कार्रवाई का समय भी नहीं मिल पाया। इससे पहले बस्तर में पुलिस और नक्सिलियों के बीच गोलीबारी हुई थी जिसमें 2 नक्सली मारे गए थे।
नक्सली गतिविधियों के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे संवीदनशील इलाकों में आता है। केंद्र ने यहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों का भी इंतजाम किया गया है। इसके बाद भी यहां नक्सली हमलों में कमी नहीं आई है। लोकल के लोगों के नक्सलियों को सहयोग देने की वजह से पुलिस को नक्सलियों को पकड़ने में मुश्किल हो रही है। घने जंगलों में भी कार्रवाई करने में भी मुश्किलें आ रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications