सरकारी विज्ञापन पर भड़के अरंविद केजरीवाल, कांग्रेस ने कहा औकात में रहो
वहीं जनलोकपाल बिल पर जनता के समर्थन को देखते हुए सरकार ने भी अपने लोकपाल बिल को जनता के बीच ले जाने की तैयारी की है। इसके लिए सरकार ने जनता से उसके सुझाव मांगे हैं। सुझावों के लिए न्यूजपेपरों में बड़े-बड़े विज्ञापन निकाले गए हैं। सरकार को उम्मीद है कि जनता उसके लोकपाल बिल पर भी अपनी सहमति जताएगी।
लेकिन विज्ञापन वाली बात पर एकदम से अन्ना टीम के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल भड़क गये हैं। उनका कहना है कि ये जो कुछ भी सरकार कर रही है उससे केवल समय बर्बाद होगा और कुछ नहीं सरकार कैसे भी करके अपना बिल जनता और हम पर थोपना छा रही है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री नारायण सामी ने अरविंद केजरीवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरी वाल अपने बयानों से संसद की आवमानना कर रहे हैं। उन्हें इस तरह की बयानबाजी करके अपनी इज्जत गंवा रहे है। मैं उन्हें कहता हूं कि वो अपनी सीमा में रहें और हमारे धैर्य का इम्तहान ना लें। अरिवंद केजरीवाल को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती है।













Click it and Unblock the Notifications