भ्रष्टाचार गलत प्रशासन की देन हैं, हमें चाहिए 101 नंबर : किरण बेदी
हमारे पास पुलिस को बुलाने के लिए 100 नंबर तो है लेकिन वो काम नहीं करता है। क्योंकि वो भ्रष्ट हो चुका है। हम चाहते हैं कि हमारे पास 100 नंबर के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कोई प्रावधान हो। इसके लिए हम मांग कर रहे हैं कि हमें 101 नंबर चाहिए यानी की लोकपाल नंबर।
जो कि पूरे भारत का नंबर होगा। जिसमें हर किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रावधान होगा। अगर 101 नंबर भ्रष्ट हो जायेगा तो उसके खिलाफ हम कड़े कदम उठायेगें। अन्ना ने हम सबको जोड़ा है इसलिए ये अन्ना का भारत है जो कि मीडिया वाले कह रहे हैं। मैं भी इस बात का समर्थन करती हूं।
इससे पहले रामलीला पहुंचे अन्ना हजारे ने जनता से कहा कि देश में दूसरी आजादी की शुरूआत हो चुकी है अब तो आजादी पाकर ही दम लेगें। अन्ना ने कहा आप सभी के जोश को देखकर मुझे बिल्कुल भी अपनी कमजोरी का एहसास नहीं हो रहा है। देश में क्रांति की मशाल जल उठी है, अन्ना रहे ना रहे कि आप लोग जरूर इस मशाल को जलाते रहियेगा।
अन्ना ने कहा साथियों में अपने स्वास्थ्य की वजह से ज्यादा नहीं बोलूंगा लेकिन मैं आपसे कहता हूं कि मुझे आप से अभी बहुत बातें करनी है। अन्ना ने कहा कि हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई हैं। अन्ना ने कहा कि जब तक लोकपाल बिल नहीं बना जाता हम रामलीला मैदान नहीं छोड़ेगें। इसके बाद अन्ना ने जयहिंद और जयभारत कह कर अपना अभिवादन समाप्त किया।













Click it and Unblock the Notifications