भ्रष्‍टाचार को उखाड़ फेकनें पाकिस्‍तान पहुंची अन्‍ना की लहर

Pakistani activist plans fast against corruption
दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे अन्‍ना की आंधी सरहद पार तक पहुंच गई है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना की आग पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में इस कदर लग गई है कि वहां एक 68 वर्षीय व्‍यक्ति ने 12 सितम्‍बर को इस्‍लामाबाद में भ्रष्‍टाचार के मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठने की योजना बनाई है। जी हां छोटे गांधी अन्‍ना हजारे से प्रेरित होने वाले शख्‍स का नाम जहांगीर अख्‍तर है और उनका मानना है कि भारत की तरह ही पाकिस्‍तान में गंभीर बीमारी बन चुका है।

समाजिक कार्यकर्ता और अन्‍ना से प्रेरित होने वाले अख्‍तर चाहते हैं कि पाकिस्‍तान के संसद में भी भारत की तरह ही एक ऐसा विधेयक पास हो जो भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हो। आपको बताते चलें कि अख्‍तर ने अन्‍ना के आंदोलन पर हर एक नजर रख रहे हैं और उनका कहना है कि मैं भी पाकिस्‍तान सरकार से यह मांग करता हूं कि एसेंबली में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ विधेयक पेश किया जाये।

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार को भी एक ऐसा विधेयक पेश करना चाहिए जैसा भारत में हो रहा है। अख्‍तर ने कहा कि पाकिस्‍तान भारत से ज्‍यादा भ्रष्‍ट है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में भ्रष्‍टाचार बहुत ज्‍यादा है। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब अख्‍तर ने ऐसा काम करने की ठानी हो बल्कि इससे पूर्व वह इस्लामाबाद में व्यापारियों की मांग को लेकर एक बार मैं 22 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। अख्तर कहते हैं कि इस तरह का भ्रम नेताओं के एक समूह की ओर से फैलाया गया है लेकिन वे उस सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं कि..किस स्तर पर पाकिस्तान को खतरा है।

अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि भारत में इतनी परेशानियां आड़े आने के बाद भी अन्‍ना हजारे ने अपने आंदोलन को पीछे छोड़ने के बारे में सोचा नहीं है। मगर पाकिस्‍तान में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए यह कहना मुश्किल होगा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन सफल होगा। इस संबंध में आपकी क्‍या राय है हमें जरुर बताईएगा। आप बपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्‍स में लिखें। हमें इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+