कल सुबह सात बजे तिहाड़ से निकलेंगे अन्ना हजारे
आपको बताते चलें कि अभी-अभी यह खबर आ रही है कि अन्ना शुक्रवार की सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल से वापस निकलेंगे। पहले अन्ना हजारे को आज दोपहर बाद 3 बजे बाहर आना था जिसे अन्ना ने नकारते हुए कहा कि वह आज तिहाड़ में ही व्यतीत करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान में तैयारी पूरी न होने के कारण अन्ना ने यह निर्णय लिया है।
वहीं दूसरी तरफ रामलीला मैदान का मुआयना करने के बाद स्वामी अग्निवेश ने कहा कि मैदान की तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं और आज शाम तक सारी व्यवस्थताएं चुस्त कर ली जायेंगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही सारी व्यवस्थतताएं पूरी हो जायेंगी तो मै इसकी सूचना अन्ना हजारे को दूंगा और वह तिहाड़ से बाहर निकल आयेंगे।
गौरतलब है कि प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर मंगलवार से तिहाड़ जेल में अनशन पर बैठे वरिष्ठ सामाजिक कार्यकता अन्ना हजारे को 15 दिनों के लिए मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन जारी रखने की अनुमति मिल गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अन्ना तिहाड़ से निकलने के बाद सीधे राजघाट जायेंगे और वहां महात्मा गांधी की अराधना के बाद रामलीला जाकर आंदोलन प्रारंभ करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications