रामलीला मैदान तैयार नहीं , शुक्रवार को अन्ना निकलेगें तिहाड़ से
आपको बता देते हैं कि जेलप्रशासन ने बड़े ही जोशिले अंदाज में कहा था कि अन्ना हजारे आज दोपहर तीन बजे तिहाड़ जेल प्रशासन छोड़ देगें। आपको बता दें कि बुधवार देर रात अन्ना हजारे के आगे पुलिस नतमस्तक हो गयी और अन्ना का अनशन जेपी पार्क की जगह रामलीला मैदान पहुँच गया है। अन्ना हजारे अभी भी तिहाड़ जेल के एक कमरे में मौजूद है। और वो तब ही बाहर आयेगें जब रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार हो जायेगा।
गौरतलब है कि रामलीला मैदान इस समय बहुत ज्यादा ही बदतर अवस्था में है। फिलहाल उसकी साफ-सफाई हो रही है पहले उम्मीद जताई जा रही थी आज दोपहर तीन से चार बजे तक रामलीला मैदान पूरी तरह से अन्ना के अनशन के लिए तैयार हो जायेगा।
अन्ना की सहयोगी और सिविल सोसायटी की अहम सदस्य किरण बेदी ने कहा है कि रामलीला मैदान में अन्ना के लिए स्टेज,समर्थकों और आने वालों ली व्यवस्था करनी है जिसमें सिविलसोसायटी के सदस्य भी जुटे हुए हैं। अन्ना का अनशन अभी भी तिहाड़ जेल में चल रहा है। अन्ना के अनशन को तीन दिन हो चुके हैं। अन्ना की तबियत पूरी तरह से ठीक है। इससे पहले अन्ना ने अपनी जांच सरकारी डॉक्टर से कराने वाली बात से इंकार कर दिया है।
तिहाड़ जेल से निकलने के बाद पहले अन्ना हजारे की मेडिकल जांच होगी उसके बाद ही वो रामलीला मैदान के लिए रवाना हो जायेगें। अनशन कैंप में दो डॉक्टर लगातार अन्ना की जांच करेगें। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 50,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हजारों की संख्या में लोग अभी भी तिहाड़ जेल के गेट पर मौजूद है। ये सभी अन्ना की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications