बाबा रामदेव पहुंचे दिल्ली, अन्ना से साथ करेगें अनशन
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर आ रही है कि योग गुरू बाबा रामदेव अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गये है। वो आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलने वाले हैं, उन्हें दोपहर 11.45 मिनट पर महामहिम प्रतिमा पाटिल से मिलने का वक्त मिला है। बाबा रामदेव तिहाड़ अन्ना से भी मिलने जायेगें।
खबर ये भी आ रही है कि अगर अन्ना को जेपी पार्क में अनशन की अनुमति मिल जाती है तो बाबा रामदेव भी अपने समर्थकों की मौजूदगी में अन्ना के साथ अनशन करेगें। वैसे भी अन्ना के अनशन को बाबा रामदेव अपना समर्थन दे रहे हैं। कल भी उन्होंने सरकार पर अन्ना की आड़ में तीखे बाण छोड़े थे।
आपको बता दें कि मंगलवार देर रात अन्ना को तिहाड़ से रिहा कर दिया गया है लेकिन अन्ना जेल से बाहर नहीं आये। अन्ना हजारे ने रात तिहाड़ जेल में ही गुजारी वो अभी भी तिहाड़ जेल में ही है । अन्ना बिना शर्त अनशन की इजाजत चाहते हैं इसलिए वो जेल से बाहर नहीं आ रहे हैं। उनका अनशन अभी भी जारी है। उनके अनशन को 24 घंटे पूरे होने वाले हैं। तिहाड़ जेल के पास रात से सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक जुटे हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications