जिद पर अड़े अन्ना हजारे ने रात तिहाड़ में ही गुजारी, अनशन जारी
उनका अनशन अभी भी जारी है। उनके अनशन को 24 घंटे पूरे होने वाले हैं। तिहाड़ जेल के पास रात से सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि तिहाड़ प्रशासन ने कल देर रात अन्ना की रिहाई का आदेश कर दिया था लेकिन अन्ना जेल से बाहर नहीं आये।
तिहाड जेल से बाहर धरना दे रहे अन्ना के साथ मनीष सिसोदिया जब रिहा होकर आये तो उन्होंने आकर बताया कि अन्ना हजारे ने जेल से बाहर जाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो बिना शर्त ही जेल से बाहर आना चाहते हैं अगर उनके ऊपर कोई शर्त लगाते हैं तो वो बाहर नहीं आयेगें। सिसोदिया ने कहा कि अन्ना बिना शर्त बाहर आने को तैयार है लेकिन वो सीधे जेल से जेपी पार्क जाना चाहते हैं।
लेकिन पुलिस उन्हें जेपी पार्क नहीं ले जाना चाहती है। वो उन्हें सुप्रीम एनक्लेव पर पहुंचाने की बात कह रही है लेकिन अन्ना ने कहा कि वो मंगलवार को अपने घर से जेपी पार्क के लिए चले थे इसलिए वो जेपी पार्क ही जाना चाहते हैं। अन्ना और उनके साथी अरविंद केजरीवाल का अनशन अभी भी जारी है। तिहाड़ जेल के सामने बैठे लोग जोर-जोर से देशभक्ति के गाने गाकर एक दूसरे की हौसलाअफजाई कर रहे हैं। लोग तिंरगा हाथ में लेकर अन्ना जिंदाबाद कहकर नारे लगा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications