स्‍वतंत्रता दिवस पर दहल उठा पाकिस्‍तान, 16 की मौत

Pakistan: Blast kills 16 on Independence Day
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को बलूचिस्तान प्रांत बम धमाकों और हिंसक वारदातों से दहल उठा। बलूच राष्ट्रवादी गुटों द्वारा अंजाम दिए गए बम धमाके और हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई और 30 से अधिक घायल हैं। पुलिस के अनुसार, बलूच अलगाववादियों ने डेरा अल्लाह यार शहर में एक ढाबे (सड़क किनारे का होटल) को अपना निशाना बनाया।

उन्होंने बम विस्फोट कर इस ढाबे का उड़ा दिया। पूरा होटल मलबे में तब्दील हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 30 से अधिक घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां की कुछ की हालत को गंभीर बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि होटल के मलबे में अभी भी आठ-दस लोग दबे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम को अलगाववादियों ने दो मंजिला होटल के पहले मंजिल पर लगाया था।

धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। अभी तक किसी बलूच राष्ट्रवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। इसी तरह बलूचिस्तान के लासबेला शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी पंजाब के दो मजदूरों की गोली मार कर हत्या कर दी। हाल के हफ्तों में बलूचिस्तान में राजनीतिक और अलगाववादी हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+