भ्रष्ट्राचार के खिलाफ चंडीगढ़ में एक घंटे बिजली बंद

चंडीगढ़। जनलोकपाल बिल लाने की मुहिम में जुटे समाजसेवी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में अनेक संगठनों ने 15 अगस्त की शाम को रात 8 से 9 बजे तक बिजली न जलाने का फैसला किया है।

इन संगठनों नेविभिन्न सेक्टरों में जाकर लोगों को शाम को एक घंटा बिजली न जलाने की अपील की। सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी व श्री राम लीला कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से घर-घर जाकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सोमवार को एक घंटा अपने घर की लाइटें बंद रखने की अपील की।

इसी के साथ इस मुहिम में जन एकता पार्टी चंडीगढ़ मरला एसोसिएशन ने भी जन लोकपाल बिल के समर्थन में बिजली बंद करने में सहयोग की अपील की है। इसके बाद इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्य 16 अगस्त को रैली ग्राउंड, सेक्टर 25 में अनशन पर भी बैठेंगे। इसी दिन अन्ना हजारे भी नई दिल्ली में अनशन शुरू करने जा रहे हैं। लायंस वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी भी 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। सीबीआई ऑफिस, सेक्टर 30 के साथ लगते ग्राउंड में सुबह 9.30 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद चार सदस्य यहां अनशन पर बैठेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+