अन्ना ने जिद की तो वो गिरफ्तार होंगे : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। अन्ना हजारे के अनशन को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी नहीं दी है। उसने जेपी पार्क में धारा 144 लगाने की बात कही है जिसके चलते अगर अन्ना अनशन करते हैं तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। खबर ये भी आ रही है अन्ना की जिद के चलते अन्ना को नजरबंद भी किया जा सकता है।
जबकि इसके उलट अन्ना की टीम अन्ना के अनशन पर आमदा है। उसका कहना है कि कुछ भी हो जाये अन्ना का अनशन नहीं टलेगा। अगर हमें गिरफ्तार किया जाता है तो हम जेल में अनशन करेगें। गौरतलब है कि अन्ना के अंडरटेकिंग को पुलिस ने खाऱिज कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब अगर अनशन होता है तो ये गैरकानूनी होगा। जिसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मालूम हो कि अन्ना हजारे जेपी पार्क में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जेपी पार्क में अनशन करने वाले से थे। लेकिन अन्ना की टीम ने कहा है कि अनशन होकर ही रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications