लोकसभा में आज सरकार पेश करेगी लोकपाल बिल

इस विधेयक में एक अध्यक्ष और आठ दूसरे सदस्य को रखने की बात है जो भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कवायद में हमेशा जुटे रहेंगे। लोकपाल की अपनी जांच और वकीलों की अपनी टीम होगी, लेकिन मुकदमा चलाने का अधिकार सिर्फ न्यायपालिका के पास ही होगा। सूत्रों ने बताया कि लोकपाल बिल के मानसून सत्र में पारित होने की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि लोकसभा में पेश होते ही इस बिल को संसद की स्थायी समिति के पास चर्चा के लिए भेज दिया जाएगा।
क्लिक करें- सदन में महंगाई पर चल रही बहस के ताज़ा अपडेट | सरकार के लोकपाल बिल पर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव
कई पार्टियां प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में रखने पर ज़ोर दे रही हैं, जिससे साफ है कि लोकपाल बिल पर जोड़-तोड़ की गुंजाइश अभी बाकी है। उधर, इस बिल के पेश के बाद अन्ना के अनशन की तैयारियां भी तेज हो जाएंगी क्योंकि अन्ना ने कहा है कि यदि यह बिल इसी स्वरूप में पेश होता है तो वे दिल्ली में 16 अगस्त से अनशन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications